मुरैना नगर: थाने से छूटते ही कंटेनर चालक ने NH-44 पर लगाया ब्रेक, बानमौर हाईवे पर जाम, वीडियो वायरल, पुलिस पर सवाल
मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र में NH-44 पर कंटेनर चालक ने वाहन आड़ा खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। चालक का आरोप है कि ढाबे पर विवाद के बाद शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी पिटाई कर हवालात में बंद कर दिया। थाने से छूटने के बाद उसने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस समझाइश के बाद चालक को थाने ले गई।घटना के वीडियो आज दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।