कुडू: जिंगी पीएमश्री राजकीय विद्यालय का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण, 100% मैट्रिक रिजल्ट पर सराहना की
कुड़ू प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने गौरव पांडे के नेतृत्व में निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी के नेतृत्व में मुख्य द्वार पर टीम के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।