तरबगंज: उमरिया गांव में हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से लगी आग, लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
उमरिया गांव में सोमवार को हाईटेंसन तार से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट मे आने से किसान सुरेन्द्र श्रीवास्तव व केशरी नंदन श्रीवास्तव की करीब चार बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने बताया कि, घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है।