रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या 123 पर स्थित गहनौली मोड़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1000 रुपये की जुआ राशि व सट्टा सामग्री जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह एएसआई एवं उदय सिंह एएसआई ने गश्त के दौरान खानुआ मोड़ व गहनौली मोड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है।