बागपत: साइबर क्राइम थाना बागपत की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय ठगी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Feb 28, 2026 बागपत। थाना साइबर क्राइम बागपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब दोपहर 2:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराकर शेयर मार्केट निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, फोनपे साउंड बॉक्स, 2 क्यूआर कोड, 18 एटीएम/डेबिट