मेरठ: लिसाड़ी गेट में घर के बाहर खड़े दबंगों ने शराब पीने का विरोध करने पर युवती के साथ की मारपीट और छेड़छाड़
Meerut, Meerut | Dec 18, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई जहां उसने बताया कि गली में कुछ दबंग खड़े होकर शराब पी रहे थे और अश्लील कमेंट कर रहे थे जिसे उसने विरोध कर दिया इसी बात को लेकर दबंग उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट छेड़छाड़ कर दी पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है