मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सेफ अलमारी के कारखाने में टेम्परेरी लिफ्ट टूटने से तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Dec 18, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बुधवार सुबह में सेफ अलमारी बनाने के कारखाने में लगी टेंपरेरी लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो ने घायलों को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है