मेरठ: भाजपा नेता सुनील भराला को संभल जाने से रोकने के लिए संभल एसपी ने भेजी चिट्ठी, कहा- शांति व्यवस्था कायम रखना जरूरी
Meerut, Meerut | Dec 18, 2024 मेरठ से भाजपा नेता सुनील भराला का बुधवार को संभल जाना प्रस्तावित है। लेकिन संभल पुलिस ने सुनील भराला को मेरठ में ही रोकने का निवेदन किया है। संभल एसपी ने मेरठ एसपी को पत्र भेजकर निवेदन किया है कि संभल में माहौल अतिसंवेदनशील है। इसलिए मेरठ पुलिस सुनील भराला को संभल आने से रोके, उन्हें वहीं मेरठ में ही रोका जाए।