कुर्था: मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना: कुर्था मध्य विद्यालय के छात्र राजगीर, नालंदा-पावापुरी भ्रमण के लिए रवाना
Kurtha, Arwal | Mar 31, 2026 मध्य विद्यालय उतरावां के छात्र-छात्राएं मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर, नालंदा एवं पावापुरी के लिए निजी बस से प्रस्थान कर गए। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण छात्रों को ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों का ज्ञान देगा।