बक्सर: डीएम ने मूर्ति विसर्जन को लेकर जेल गेट स्थित सिपाही घाट के पास निर्मित कृत्रिम तालाब का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 14, 2024 राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा पारित आदेश के अनुपालन मे रविवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रतिमा विसर्जन हेतु सिपाही घाट के पास निर्मित कृत्रिम तालाब का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण सोमवार को करीब 12 दिन में किया गया. निरीक्षण के क्रम मे नगर परिषद बक्सर EO को सुविधाजनक तरीके से कृत्रिम तालाब के पास मूर्ति विसर्जन हेतु सीधी बनाने को कहा.