बरेली: बरेली में प्रोन्नत वेतनमान व पदोन्नति मामलों के समाधान के आश्वासन पर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने धरना स्थगित किया
बरेली मे प्रोन्नत वेतनमान व पदोन्नति मामलों के समाधान के आश्वासन पर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने धरना स्थगित किया।जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के लिखित आश्वासन के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने धरना स्थगित कर दिया। संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान संबंधी सभी मामलों का निस्तारण 20 जून तक कर दिया जाएगा।