बरेली: फरीदपुर में रेलवे लाइन पर मिली मां-बेटे की लाश के मामले में मृतका की बहन ने लगाया हत्या का आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर रेलवे लाइन पर मिली मां बेटे की लाश के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की बहन ने अपने बहनोई पर मां बेटे की हत्या कर सबको रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस पर मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी बरेली के मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।