अलवर: स्कीम 5 मंगल विहार के लोग पानी की समस्या से परेशान होकर पहुंचे PHED कार्यालय, समस्या से अधिकारियों को कराया अवगत
Alwar, Alwar | Jun 21, 2024 अलवर शहर के वार्ड नंबर 30 स्कीम नंबर 5 मंगल विहार के स्थानीय निवासी शुक्रवार सुबह पानी की समस्या से परेशान होकर मनु मार्ग जल जाए विभाग कार्यालय पहुंचे और समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया है। कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल सूख गए हैं एवं लोगों को पानी के टैंकर पैसों से मंगवाने पड़ रहे हैं एवं दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है जिससे लोग परेशान हैं।