कामां: कामां के वन संरक्षित पहाड़ में लगी आग बुझाने के प्रयास जारी
कामां के बौलखेड़ा-हजारीबास स्थित वन संरक्षित पहाड़ पर भीषण आग लगने से करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची, वहीं थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी रवाना हुई। ग्रामीणों और प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। रविवार शाम 5 बजे मिली थी आग लगने की जानकारी।