गोपालगंज: जिगना जगरनाथ गांव में घर के बाहर सो रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ तोता राम टोला गांव में रविवार की देर रात करीब दो बजे घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति पर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।