हुज़ूर: ईद से पहले ईदगाह की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल, 28 मई को होगी ईद-उल-अजहा
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 ईदुल अज़हा (बकरीद) को लेकर शहर में तैयारियां तेज होगई हैं। इस वर्ष 28 मई को ईद मनाए जाने की तिथि तय हो चुकी है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, शहरभर में बकरा बाजार लगने लगे हैं और मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। हालांकि, इसी बीच शहर की ऐतिहासिक ईदगाह और उसके आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता भी सामने आई है।