जखनिया: गाजीपुर में अवैध तमंचे के साथ एक युवक को शादियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर के शादियाबाद थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम अड़िला से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान आल्हा सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी सराय गोकुल थाना शादियाबाद के रूप में हुई है।