जगदलपुर: धरमपुरा पीजी कॉलेज मैदान में ड्राइवर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, महापौर संजय पांडे भी शामिल हुए
ड्राइवर दिवस के उपलक्ष्य में बस्तरिया ट्रक ड्राइवर कल्याण संघ व लोकल ड्राइवर कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार दोपहर 3 बजे धरमपुरा पीजी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे शामिल हुए और जिले के सभी वाहन चालकों को ड्राइवर दिवस की शुभकामनाएं दी।