जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पर महापौर सहित भाजपाइयों ने किया स्वागत
सोमवार सुबह 11:00 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय अपने प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे जहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेंगे और राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।