जगदलपुर: नगरनार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा से आक्रोशित होकर राहुल गाँधी का पुतला फूंका
बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के मंच से खुलेआम कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा व गाली का प्रयोग करने की घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के कृत्य को निम्न स्तर की राजनीति बताकर जमकर नारेबाजी की।