चूरू: राजगढ़ में बुरी नियत से घुसा युवक, उलाहना देने पर दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Sep 27, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ कस्बे के वार्ड संख्या 14 में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। अभिषेक नाम का युवक एक महिला के घर में बुरी नीयत से घुस गया था। जब इस बात का उलाहना दिया गया तो आरोपी पक्ष के लोग आपा खो बैठे और शराब के नशे में हथियार लेकर झुग्गी में आ धमके और घर मे घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में अजय के सिर में गम्भीर चोट आई।