चूरू: सांसद राहुल कस्वां का बयान वायरल, बोले- मैं भाजपा से निकला नहीं, निकाला गया हूं
Churu, Churu | Sep 27, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के स्वागत समारोह में सांसद राहुल कस्वां का दो दिन पुराना वीडियो शनिवार सुबह 11 बजे करीब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो में चूरू सांसद राहुल कस्वां भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में आने के पीछे की बातों को खुलकर बताते नजर आ रहे हैं।