पन्ना: पन्ना में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत से भरे 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
Panna, Panna | Apr 28, 2026 "पन्ना में अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। खनिज अधिकारी रवि पटेल के नेतृत्व में आज मंगलवार को हुई छापामार कार्यवाही में रेत का अवैध परिवहन करते 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गईं। इस औचक कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सभी वाहन पुलिस अभिरक्षा में हैं और दोषियों पर भारी जुर्माने की तैयारी है।"