बालाघाट: सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट के 37 छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना अटका, फीस और डिग्री पूरी होने के बाद भी
शिक्षा पूरी, डिग्री हाथ में और डॉक्टर बनने का सपना भी तैयार—लेकिन सिस्टम की एक अड़चन ने 37 होम्योपैथी छात्रों का भविष्य अधर में लटका दिया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध एस.एम.डी.ओ. होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के ये छात्र पिछले कई महीनों से स्थायी रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे हैं, जिससे उनका करियर पूरी तरह ठहर गया है। वर्ष 2017-18 में सरकारी प्रक्रिया के तह