रामनगर के बलुआ घाट पर चेंजिंग रूम की छत गिरने से एक व्यक्ति व कुत्ते की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Sep 12, 2024 वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के बलुआ घाट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चेंजिंग रूम की छट गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति व कुत्ते की मौत हो गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मेवा लाल (57 वर्ष) चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरवा निवासी थे।