नगरी: उमरगांव में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Nagri, Dhamtari | May 29, 2026 मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरगांव में बिजली पोल पर चढ़े एक व्यक्ति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जोहत राम मरकाम सब्जी बड़ी में लगे बिजली पोल पर तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वहां नीचे गिर गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया।