शुजालपुर: शुजालपुर में मानसून की रफ्तार धीमी, अब तक 260 मिमी बारिश दर्ज
क्षेत्र में मानसून की धीमी गति के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इस सीजन में अब तक करीब 260 मिलीमीटर यानी 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से शहर में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जमधड़ व नेवज नदी सहित अन्य जलस्रोतों में पानी की कमी बनी हुई है। जटाशंकर बांध समेत क्षेत्र के स्टॉप डैम और तालाब अभी खाली पड़े है