सदर: प्रयागराज को जाम और सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त कराने के लिए कड़े कदम, नियमों का उल्लंघन करने वालों के DL होंगे निरस्त
Sadar, Allahabad | Jun 19, 2026
प्रयागराज शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी (DM) श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ट्रैफिक नियमों का मखौल उड़ाने वालों, कार्रवाई के निर्देश दिए