नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका ग्राम संगठन का महिला संवाद कार्यक्रम
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जीविका से जुड़े सदस्यों का एकदिवसीय महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इसका उद्घाटन बीपीएम मनोरंजन कुमार एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रत्येक महिलाओं के खाते में दी जाने वाली ₹10000 राशि हस्तांतरण करने की जानकारी दी गई।