नावकोठी: गौरीपुर में दुर्गा मेला के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक, तीन पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए
विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर में दुर्गा मेला के सफल आयोजन को लेकर रविवार को पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने किया। इस बैठक में रजाकपुर विष्णुपुर तथा हसनपुर बागर पंचायत के दर्जनाधिक जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पूजा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।