कैराना: कांधला के गंगेरू गांव में रंजिश के चलते युवक पर हमला कर किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Jun 30, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में वसीम नामक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि रंजिश के चलते विपक्षी ने सिर पर वार किया, जिस कारण वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में पीड़ित अपने परिजन के साथ थाने में पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।