भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।