फारबिसगंज में प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के खिलाफ अभाविप नेता सुरज चौधरी का आमरण अनशन समाप्त हो गया। शुक्रवार को आठ बजे जानकारी देते हुए सुरज चौधरी ने बताया फारबिसगंज एसडीओ और नरपतगंज विधायक के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त किया गया है। अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है।