ऊंचाहार: ऊँचाहार थाना क्षेत्र की महिला से कथित तौर पर शादी कर युवक ने किया दुष्कर्म, बयान हुआ वायरल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से क्षेत्र के एक गांव के युवक ने कथित तौर पर शादी की और आरोप है कि, इस दौरान युवक ने उसे पत्नी के तौर पर रखा।महिला की एक बेटी भी है।अब युवक ने उसे छोड़ दिया, तब से महिला मायके में है।महिला ने पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं कि, एक महीने से वो थाने का चक्कर काट रही है।सोमवार को महिला का बयान वायरल हुआ है।