कुंडम: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, विवाह समारोह में जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग घायल
कुंडम बायपास स्थित चीरघर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम खाम्हा निवासी प्रार्थी ओमकार सिंह मरावी ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम वह अपने परिवार और दोस्त के साथ सूपावारा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी पीछे से आ