राजगढ़: रडवा के युवक पर डंडों से जानलेवा हमला, 2 के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित ने कराई एफआईआर, पुलिस जुटी जांच में
Rajgarh, Churu | Apr 27, 2026 दुकान पर सामान लेने गए गांव रडवा के 18 वर्षीय अक्षय पर बाइक सवार दो युवकों के द्वारा डंडों से जानलेवा हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है।जानलेवा हमले में घायल युवक ने राजगढ़ सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। आरोप है संदीप पुत्र जलेसिंह निवासी रडवा और उसका ममेरा भाई अनिल पुत्र सुखबीर निवासी सिंधवा, हरियाणा आए। दोनों ने हाथ में डंडे लेकर उस पर हमला कर दिया।