संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत बुधवार को राज्यसभा सांसद ने जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से आत्मीय भेंट व संवाद किया। इस जनसंवाद के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, सुझावों तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।