डायल 112 के जवानों की तत्परता से एक छात्र को उसका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल गया। सदर बाजार थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पीआरबी 0368 (कांस्टेबल प्रीतम सिंह जाट, बृजेश शर्मा और होमगार्ड बांकेलाल) को एक मोबाइल मंगलवार को मिला। जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह फोन मुरैना निवासी एक युवक का था, जो सतना में परीक्षा देने जा रहा था।