बखरी थाना क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव में लड़की के बुलाने पर युवक देर रात उसके घर पहुंचा। वहां पहले से तैयार बैठे लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को युवक के घर से करीब 500m दूर एक खेत में फेंक दिया।