बिसौली: वजीरगंज पुलिस की मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
वजीरगंज थाना पुलिस ने 9 मई को ब्यौली मढ़ी के पास हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही घायल हुआ, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।