बालोद: ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध लकड़ी का परिवहन, मेटाडोर को मोड़कर फरार हुए ड्राइवर और मालिक; वन रक्षक निलंबित
Balod, Balod | Apr 11, 2026 बालोद जिले में अवैध लकड़ी परिवहन से परेशान ग्रामीणों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी मेटाडोर को पकड़ लिया। इसके बाद वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन पंचनामा की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर और वाहन मालिक गाड़ी मोड़कर लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए।