रॉबर्ट्सगंज: पुसौली मोड पर ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार मां-बेटी, दोनों गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती
रॉबर्ट्सगंज के पुसौली मोड पर ट्रक की चपेट में सोमवार शाम 5 बजे आने से मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला के पैर में गंभीर चोट आई वहीं बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई बताया जाता है कि दोनों सड़क क्रॉस कर रही थी इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गई जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में मिर्जापुर निवासी अवधेश तिवारी की पत्नी वंदना तिवारी और बेटी समीक्षा घायल हैं।