चांदपुर: नूरपुर में बिजनौर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की हुई मौत
बिजनौर में गुरुवार को नूरपुर में बिजनौर रोड पर घायल हुए सड़क हादसे में बाइक सवार लाइनमैन की शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव मंझोला बिल्लोच निवासी अफजाल खान पैजानिया बिजली घर से ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। गुरुवार को अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे।