नवादा: डिरी गांव में रात के अंधेरे में बिस्तर पर कोबरा के घातक हमले से हुई मौत, पूरे गांव में फैला दहशत, परिवार पर टूटा सदमा
Nawada, Nawada | Jun 4, 2026 नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के डिरी गांव में देर रात सांप के काटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद चौधरी के पुत्र कृशू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।बताया जाता है कि कृशू अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था, तभी देर रात उसे सांप ने पैर में डस लिया।