सदर: रविदास घाट पर युवती ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला, ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट और शीतला घाट के बीच बुधवार को एक 20 वर्षीय युवती द्वारा गंगा में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद युवती को गंगा से बाहर निकाला गया और तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।