छतरपुर नगर: 90 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर सोने के गहने लूटे, हाथ में गंभीर चोट, अस्पताल में मेडिकल हुआ
मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरावल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग भरत सिंह चंदेल पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित के बेटे दिनेश सिंह ने बताया कि उनके पिता भरत सिंह चंदेल रोज की तरह घर के बाहर सो रहे थे।वही इस मामले की जानकारी घायल के बेटे ने आज 09 अप्रैल दोपहर करीब 3:30 बजे जिला अस्पताल में दी।