धार्मिक साहित्य के क्षेत्र में देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में से गीता प्रेस अब पहली बार श्रीमद्भगवद्गीता का त्रिभाषीय संस्करण प्रकाशित करने जा रहा है। इस विशेष संस्करण में संस्कृत श्लोक, रोमन लिपि में उच्चारण, हिंदी अर्थ और अंग्रेजी अनुवाद एक ही पुस्तक में उपलब्ध होंगे। युवा पीढ़ी और विदेशी पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस पुस्तक में रंगीन चित्र भी शामिल किए गए हैं। अगले महीने तक इसके बाजार में आने की संभावना है।
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews