खालवा: खंडवा में कुत्तों का आतंक, 4 साल में 13 हजार से अधिक डॉग बाइट मामले, 7 हजार से ज्यादा कुत्ते, 3 महीने में 1333 शिकार
शहर की सड़कों, कॉलोनी और के मोहल्लों में 7 हजार से अधिक नस्ट्रीट डॉग्स हैं। इनका लगातार आतंक बढ़ रहा है। 50 वाडों में 7 हजार में से 4 हजार से रा अधिक कुत्तों की नसबंदी का दावा निगम कर रहा है।कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए निगम का अभियान औपचारिक रह गया है। बीते 4 वर्षों में 13 हजार 225 डॉग बाइट के केस सामने आए हैं।