जगाधरी: बीते दिन यमुना नगर के पांसरा रेलवे फाटक के पास मिले शव का आज पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
यमुनानगर के पांसरा रेलवे स्टेशन के पास एक तारीख को एक व्यक्ति का शव मिला था, लेकिन तब उसकी पहचान नहीं हुई थी। आज उसके परिजन पहुंचे तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन फैक्ट्री में काम करने वाले ठेकेदार पर सही टाइम पर मेहनताना ना देने का आरोप लगा रहे हैं।