बबेरू: बबेरू में गोली कांड में हुई हत्या के मामले में व्यापार संगठन और सर्राफा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Baberu, Banda | Apr 27, 2026 बबेरू कस्बे में पिछले 24 अप्रैल की रात्रि एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे सर्राफा एसोसिएशन व व्यापार संगठन के द्वारा आज सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नायब तहसीलदार कुमार गौरव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।